बरेली, जुलाई 31 -- Bareily News: मीरगंज। बलूपुरा गांव के रिषिपाल पुत्र मुन्ना लाल के आठ भाई हैं। रिषिपाल के नाम पांच बीघा जमीन है। आरोप है कि उनका भाई महीपाल रिषिपाल के हिस्से की जमीन अपने नाम कराने को दबाव बना रहा है। मना करने पर गुरुवार को दोपहर 12:00 बजे भाई ने रिषिपाल से जमकर मारपीट कर उन्हें घायल कर दिया। घायल ने आरोपी छेड़छाड़ का झूठा आरोप लगा सकता है। आरोपी आए दिन उन्हें जान से मारने की धमकी दे रहा है।पुलिस ने घायल की तहरीर पर महीपाल निवासी बलूपुरा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। यह भी पढ़ें- भूमि विवाद में लाठी-डंडे से मारपीट, केस

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...