बरेली, अक्टूबर 7 -- Bareily News: फरीदपुर। कुटरचित दस्तावेज बनाकर किसान की जमीन अपने नाम करा ली। इसके बाद कृषि भूमि पर लगे तार नष्ट करके अन्य सामान चोरी कर लिया। विरोध करने पर दबंगों ने किसान पर फायर करके जानलेवा हमला कर दिया। किसान से 20 लाख की रंगदारी मांगी। कोर्ट के आदेश पर आठ लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी,रंगदारी एवं मारपीट,हत्या के प्रयास के आरोप का मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस के मुताबिक फरीदपुर के रूरिया गांव के शेखर ने गांव के प्रेमपाल से कृषि भूमि खरीदी थी। राजस्व अभिलेखों में कृषि भूमि शेखर के नाम दर्ज थी। आरोप है कि आंवला के भमौरा के बल्लियां के शैलेंद्र कृषि भूमि में एक बटा तीन भाग के हिस्सेदार थे। लेकिन वह पूरी जमीन पर कब्जा करने का प्रयास कर रहे थे। आरोप है शैलेंद्र उर्फ सोनू और उनके साथियों ने कूटरचित दस्तावेज तैयार करके संपूर्...