बरेली, अगस्त 29 -- Bareily News: फोटो संख्या 02 मीरगंज, थाने में शनिवार को जन्माष्टमी के त्योहार को लेकर पीस कमेटी की बैठक हुई। एसओ रवि कुमार ने जन्माष्टमी को लेकर क्षेत्र में विवाद व समस्या के बारे में पूछा। प्रधानों ने पुलिस को बताया कि क्षेत्र में कोई समस्या नहीं है। मेला कमेटी के अध्यक्ष घनेंद्र कुमार गुप्ता व मेला प्रबंधक महेश गुप्ता ने पुलिस को प्राचीन जन्माष्टमी मेला और नगर में निकलने वाली शोभायात्रा की तैयारियों से अवगत कराया। बैठक में चौकी प्रभारी पंकज कुमार, होरी लाल गंगवार, जितेंद्र गंगवार, मुनेंद्र शर्मा आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...