बरेली, अक्टूबर 4 -- Bareily News: जनसुनवाई पोर्टल पर शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही और शिकायतकर्ताओं की असंतुष्टि अब अधिकारियों पर भारी पड़ रही है। सितंबर में पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों के निस्तारण और उसके बाद शिकायतकर्ताओं से मिले फीडबैक की जिलाधिकारी ने समीक्षा की। इसमें खराब फीडबैक वाले पांच अधिकारियों का वेतना रोका गया है। समीक्षा में जिन अधिकारियों का संतुष्टि प्रतिशत 0 से 20 फीसदी के बीच पाया गया, उनके खिलाफ कार्रवाई करते हुए पांच अधिकारियों का वेतन रोका गया है। इनमें औषधि निरीक्षक, जिला सेवायोजन अधिकारी, अधीक्षण अभियंता पंचम मंडल सिंचाई कार्य, खंड शिक्षा अधिकारी और नगर स्वास्थ्य अधिकारी शामिल हैं। वहीं, 33.33 से 54.55 फीसदी संतुष्टि वाले 19 अधिकारियों से स्पष्टीकरण मांगा गया है। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि शिकायतो...