बरेली, नवम्बर 6 -- Bareily News: बरेली। परिवहन निगम की वर्कशाप में बसों के मेंटिनेंस में लापरवाही से बार-बार यात्रियों की जान जोखिम में पड़ रही है। कहीं ब्रेक फेल की समस्या आती हैं तो कहीं बसों में आग लगने की घटनाएं हो रही हैं। इन घटनाओं को लेकर चालक-परिचालकों ने बसों के मेंटिनेंस पर सवाल कर खड़े कर दिये हैं। बुधवार रात बरेली डिपो की जनरथ में आग लगी। यात्री कूद-कूद कर भागे। इस मामले में जांच कराई जा रही है। बरेली डिपो की जनरथ बस बुधवार रात को बरेली से दिल्ली को चली। बस में 32 यात्री सफर कर रहे थे। मुरादाबाद में मूढ़ापांडे के पास बस के अगले-पिछले पहिया के पास आग लग गई। किसी राहगीर ने आग की लपट को निकलते देखा। बस को रुकवाया गया। आग का नाम सुनते ही बस में चीख पुकार मच गई। यात्री खिड़कियों से कूद-कूदकर भागे। सूचना पर मुरादाबाद से आरएम आदि अधि...