Bareily News: जनपद स्तरीय कबड्डी में तीन विद्यालयों ने मारी बाजी
बरेली, अक्टूबर 4 -- Bareily News: विष्णु इंटर कॉलेज में शनिवार को जनपद स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता संपन्न हुई। प्रतियोगिता में अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 वर्ग में जिले के विभिन्न विद्यालयों की 22 टीमों के करीब 220 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। अंडर-14 में विष्णु इंटर कॉलेज बरेली विजेता और चंद्रशेखर आजाद इंटर कॉलेज उपविजेता रहा। अंडर-17 में छत्रपति शिवाजी इंटर कॉलेज फरीदपुर ने पहला और चंद्रशेखर आजाद इंटर कॉलेज ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। अंडर-19 में चंद्रशेखर आजाद इंटर कॉलेज गैनी विजेता और भारत इंटर कॉलेज भोजीपुरा उपविजेता रहा। विद्यालय प्रबंधक सुधीर कुमार अग्रवाल ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर शुभकामनाएं दीं। प्रधानाचार्य देवेंद्र कुमार ने खिलाड़ियों व शिक्षकों का स्वागत किया। यह भी पढ़ें- Pilibhit News: एसएनआईसी, अवंतीबाई, सीएंडजे काले...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.