Bareily News: जनपदीय एथलेटिक्स में बढ़ेपुरा के खिलाड़ियों ने दिखाया दम
बरेली, अक्टूबर 10 -- Bareily News: बरेली। 70वीं जनपदीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में राजकीय हाईस्कूल बढ़ेपुरा, नवाबगंज के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर विद्यालय और गांव का नाम रोशन किया। पहली बार प्रतियोगिता में शामिल हुए विद्यालय के खिलाड़ियों ने विभिन्न स्पर्धाओं में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान हासिल किए। अंडर-14 वर्ग की 80 मीटर बाधा दौड़ में अजय कुमार ने प्रथम स्थान प्राप्त कर स्वर्ण पदक जीता। प्रतियोगिता में मोहम्मद अर्सलान, नाजिम खान, अमित मौर्य, रेहान, अनिल और नूर अजीम ने भी प्रतिभाग किया। खिलाड़ियों ने अपनी सफलता का श्रेय प्रधानाचार्य अर्चना राजपूत को दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.