बरेली, अगस्त 18 -- Bareily News: प्रस्तावित आंवला बाईपास मार्ग के एस्टीमेट के लिए भूमि अधिग्रहण व बाधक पेड़ों, बिजली के खंबों और ट्रांसफॉर्मर को हटाए जाने के लिए सहायक अभियंताओं और अवर अभियंताओं की ड्यूटी लगा दी गई है। संबंधित सहायक अभियंता और अवर अभियंता संबंधित विभागों के साथ समन्वय स्थापित कर यथाशीघ्र आगणन उपलब्ध कराएंगे। यह बाईपास अलीगंज के लिए निकलेगा।

भूमि अधिग्रहण की जिम्मेदारी आंवला बाईपास मार्ग के लिए ताड़गंज, बेहटा चौहान, रहटुईया, पैगा और घंसी गांवों में भूमि अधिग्रहण की जिम्मेदारी सहायक अभियंता अंजार अहमद और अवर अभियंता गुलशन कुमार व शालू सिंह को दी गई है। नूरपुर, गोजा खेड़ा, चंपतपुर, भूरीपुर, फुलासी और नगरिया सतन में भूमि अधिग्रहण संबंधी कार्य के लिए सहायक अभियंता सलमान खान और अवर अभियंता नीरज कुमार शर्मा व मो. इल्यास को जिम्...