बरेली, अक्टूबर 28 -- Bareily News: प्रेमनगर क्षेत्र में खड़ी कार में अचानक आग लग गई। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पाया लेकिन तब तक कार जलकर खाक हो चुकी थी। प्रेमनगर के घनी आबादी वाले इलाके जनकपुरी में मंगलवार शाम सड़क किनारे खड़ी कार में अचानक आग लग गई। कुछ ही देर में कार से ऊंची लपटें निकलने लगीं। आसपास मौजूद लोगों की सूचना पर फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और पानी डालकर आग बुझाई। मगर तब तक कार जलकर खाक हो चुकी थी। इस दौरान आसपास के लोग कार में धमाके की आशंका के चलते दहशत में रहे। हालांकि कार में किसी व्यक्ति के मौजूद न होने से इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...