Bareily News: जंगली साड़ ने मजदूर को पटक कर मार डाला
बरेली, अक्टूबर 17 -- Bareily News: फाइल फोटो.. फरीदपुर फरीदपुर, संवाददाता। रिश्तेदारी में आए मजदूर पर जंगली सांड़ ने हमला कर दिया। घटना में मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने मजदूर का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।पीलीभीत जिले के बीसलपुर के हरहरपुर नगला के 40 वर्षीय मजदूर वीरपाल भुता के दौलतपुर करैना गांव में अपनी बहन के यहां आए थे। शुक्रवार की शाम वीरपाल रिश्तेदारी से निकलकर खेतों की तरफ गए। इसी दौरान जंगली सांड़ ने उन पर हमला कर दिया। आसपास के किसान दौड़कर मौके पहुंचे। उन्होंने सांड़ से बचाने की कोशिश की, लेकिन साड़ ने उन्हें उठाकर लगातार पटकता रहा। वीरपाल की मौके पर ही मौत हो गई। किसानों ने मामले की सूचना परिजनों को दी। वीरपाल के भाई तुलसीराम ने बताया कि वीरपाल मजदूरी करके घर चलाता था। उसके एक बेटा है। इंस्पेक्टर रविंद्र सिंह ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.