बरेली, सितम्बर 21 -- Bareily News: बरेली। डीआरएम मुरादाबाद विनीता श्रीवास्तव और सीनियर डीसीएम महेश यादव के नेतृत्व में बरेली जंक्शन पर सोमवार को विशेष चेकिंग अभियान चला। चेकिंग रेलवे मजिस्ट्रेट अनामिका सिंह, सहायक मंडल वाणिज्य प्रबंधक एचएस मीना के नेतृत्व में मुख्य टिकट निरीक्षक भावेश शर्मा सहित आरपीएफ समेत 27 की टीम ने प्लेटफार्म और 27 ट्रेनों में टिकट चेक किये। 157 टिकट चेकिंग प्रकरण दर्ज किए गये। 1,16,975 रुपये का राजस्व वसूल किया गया। कई पुलिस वालों और अधिवक्ताओं को भी जुर्माना देना पड़ा। इस दौरान दो अवैध वेंडर भी पकड़े गये। (15715) गरीबनवाज एक्सप्रेस में 204 पानी की बोतल अनधिकृत मिला।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...