बरेली, नवम्बर 6 -- Bareily News: आंवला। थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला ने गांव के ही एक युवक पर पिछले एक साल से परेशान करने, छेड़छाड़ का विरोध करने पर मारपीट में रिपोर्ट दर्ज कराई है। महिला का आरोप है कि 11 सितंबर की शाम करीब 08 बजे जब वह घर के पास जंगल में गई थीं, तभी गांव के ओमप्रकाश ने उसके साथ बदसलूकी और खींचतान की। शोर मचाने पर जब पीड़िता ने घर आकर अपने पति को पूरी बात बताई। शिकायत करने पर आरोपी ओमप्रकाश ने अपने भाई सतपाल और उसके बेटों ओमपाल, प्रवीण व उमेश को बुला लिया और उसके तथा परिजनों के साथ मारपीट की। यह भी पढ़ें- Kausambi News: दंपती समेत तीन की पिटाई में केस दर्ज पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...