Bareily News: छींटे आने का विरोध करने पर युवकों ने छात्र को पीटा
बरेली, सितम्बर 9 -- Bareily News: बरेली। क्यारा गांव निवासी गुलफाम ने थाना कैंट में मुकदमा दर्ज कराया है। गुलफाम ने बताया पांच सितंबर को उनका बेटा रवि कश्यप शाम को कांधरपुर से कोचिंग से घर लौट आ रहा था। उमरसिया के रास्ते में पानी भरा होने के कारण उसने स्कूटी धीमी की। इस दौरान अजय, विजयपाल और एक अन्य युवक शराब के नशे में तेज रफ्तार से वाहन लेकर निकले। रवि के ऊपर कीचड़ के छींटे आ गये। रवि ने विरोध कर दिया। इसी बात पर अजय, विजय और उनके साथी ने रवि के खिलाफ मारपीट की। उमरसिया गांव में दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। किसी ने पुलिस को सूचना दी। यह भी पढ़ें- Pratapgarh Kunda News: कॉलेज से लौट रहे छात्र को पीटा, केस चौकी से पुलिस पहुंची।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.