बरेली, सितम्बर 3 -- Bareily News: आंवला। नगर के सरस्वती विद्या मंदिर में छात्र संसद पदाधिकारियों एवं मंत्रियों का शपथ ग्रहण समारोह हुआ। समारोह में अध्यक्ष डॉ. पुरुषोत्तम सरन ने छात्र संसद को शपथ ग्रहण कराई। सपना वर्मा ने प्रधानमंत्री, निष्ठा गोले ने उप प्रधानमंत्री, आराध्य कृष्ण पाठक ने सेनापति, आयुष्मान प्रताप सिंह ने उप सेनापति, विशांत शर्मा एवं गुनगुन शर्मा ने न्यायाधीश के पद की शपथ ली। प्रधानाचार्य गवेन्द्र सिंह चौहान छात्र संसद की जानकारी दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...