Bareily News: छात्र पर ईंट से हमला, तीन पर रिपोर्ट
बरेली, अक्टूबर 2 -- Bareily News: आंवला। पावन विहार कॉलोनी में कॉलेज बस में सीट को लेकर हुए विवाद में छात्र के सिर में ईंट मारकर घायल कर दिया। इस मामले में तीन लोगों पर रिपोर्ट दर्ज कराई है। नगर की पावन विहार कॉलोनी निवासी सुमनलता सिंह का पुत्र अभिनव इन्वर्टिस यूनिवर्सिटी का छात्र है। 23 सितंबर को कॉलेज बस से घर लौटते समय अभिनव की सीट को लेकर अर्जुन नामक छात्र से कहासुनी हो गई थी। इसी बात की रंजिश में अर्जुन के दोस्त हर्ष उदय सिंह ने अपने अज्ञात साथियों संग बस रुकते ही अभिनव को घेरकर मारपीट की कोशिश की, लेकिन वह बचकर निकल आया। मामले को शांत कराने के लिए पीड़ित छात्र की मां सुमन लता ने 27 सितंबर को एक परिचित के जरिये आरोपित हर्षउदय की मां रजनी से बात की। रजनी ने सुलह का भरोसा देकर सुमन लता और अभिनव को अपने घर बुलाया। आरोप है कि जैसे ही अभिन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.