बरेली, जुलाई 28 -- Bareily News: महात्मा ज्योतिबा फुले रुहेलखंड विश्वविद्यालय के वित्त समिति की बैठक कुलपति प्रो. केपी सिंह की अध्यक्षता में हुई। बैठक में शैक्षणिक सत्र 2026-27 को ध्यान में रखते हुए छात्र हित, आधुनिक शिक्षा और खेल सुविधाओं से जुड़े कई महत्वपूर्ण फैसले लिए गए। आधुनिक शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए शिक्षण, प्रशिक्षण और शोध में कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) के प्रभावी उपयोग हेतु आगामी वर्षों मेंRs.पांच करोड़ के बजट को भी मंजूरी दी गई। समिति ने भौतिक शिक्षा विभाग के बीपीईएस पाठ्यक्रम की सत्र 2026-27 की फीस को भी शासनादेशों के अनुरूप स्वीकृति दी। समिति ने व्यवसाय प्रबंधन विभाग के नौ नए रोजगारपरक पाठ्यक्रमों की फीस शासनादेशों के अनुसार तय कर दी। इन पाठ्यक्रमों में बैंकिंग, रिटेल, लॉजिस्टिक्स, हेल्थकेयर, टूरिज्म और हॉस्पिटैलिटी जैसे क...