बरेली, अक्टूबर 17 -- Bareily News: ​रिठौरा। शुक्रवार को कस्बे के इंटर कालेज में पढ़ने वाले छात्रों के दो गुटों में मामूली बात को लेकर जमकर मारपीट हुई। देखते ही देखते बात इतनी बढ़ गई कि दोनों तरफ से लाठी-डंडे और ईंट-पत्थर चलने लगे, जिससे कॉलेज परिसर में भगदड़ मच गई। इस हिंसक झड़प में कई छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए। एक पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। कस्बे के दरबारी शर्मा इंटर कॉलेज में छात्रों के दो गुटों में मामूली बात को लेकर मारपीट हो गई। देखते ही देखते मामला इतना बढ़ गया कि पहले तो छात्रों में कॉलेज परिसर के भीतर ही मारपीट हुई। बाद में कॉलेज के बाहर पीलीभीत रोड पर दोनों गुटों ने एक दूसरे को रोड पर दौड़ा दौड़ाकर पीटा। इस दौरान रोड पर अफरा तफरी का माहौल बन गया। मारपीट में दोनों गुटों के कई छात्र घायल हो गए। एक पक्ष के ...