बरेली, जुलाई 4 -- Bareily News: नवाबगंज थाना क्षेत्र के ईध जागीर गांव के मोहल्ला शक्तिनगर की दीपाशा कस्बे के राजकीय कन्या इंटर कॉलेज में कक्षा आठ की छात्रा है। आरोप है कि 29 जून की सुबह नौ बजे वह सिलाई के लिए कपड़े देकर वह घर लौट रही थी। कि रास्ते में कस्बे के मोहल्ला प्रभात नगर निवासी राहुल रस्तोगी पुत्र प्रेम रस्तोगी ने उसे रोक लिया। आरोप है। कि वह उसके पिता और बड़ी बहन को जान से मारने की धमकी देने लगा। साथ ही उसे धमकाया कि अगर उसने इसकी शिकायत पुलिस से की तो वह तो वह घर में घुस कर पूरे परिवार को मार डालेगा। घटना की रिपोर्ट छात्रा की मां उर्मिला देवी की ओर नवाबगंज थाने में दर्ज कराई गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...