Bareily News: छात्रा को घेरकर छेड़छाड़ करता है शोहदा
बरेली, सितम्बर 6 -- Bareily News: बरेली। एक महिला ने थाना इज्जतनगर में गांव के ही चंदू के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। महिला का आरोप है कि पोती उनके पास रहकर पढ़ाई कर रही है। जब भी वह स्कूल जाती है तो पड़ोसी चंदू उसका पीछा करता है और रास्ते में रोककर परेशान करता है। पांच सितंबर की सुबह स्कूल जाते समय चंदू ने उसे रोक लिया और उससे प्यार करने की बात कही। उनकी पोती ने विरोध किया तो आरोपी ने गालीगलौज कर जान से मारने की धमकी दी। इस पर उन्होंने थाना इज्जतनगर में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.