बरेली, जुलाई 25 -- Bareily News: समाज कल्याण विभाग की ओर से संचालित राजकीय अनुसूचित जाति बालक एवं बालिका छात्रावासों में शैक्षिक सत्र 2026-27 के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इच्छुक छात्र-छात्राएं विभाग के ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन के साथ आवश्यक अभिलेख संबंधित छात्रावास में 10 अगस्त तक शाम 4 बजे तक जमा करना अनिवार्य है। जिला समाज कल्याण अधिकारी सुधांशु शेखर ने बताया कि प्रवेश अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति वर्ग की रिक्त सीटों पर किया जाएगा। इसके बाद यदि सीटें खाली रहती हैं तो नियमानुसार अन्य वर्गों के पात्र अभ्यर्थियों को भी प्रवेश दिया जाएगा। यह भी पढ़ें- छात्रवृत्ति योजना की समय सारिणी जारी की गई प्रवेश के लिए आय सीमा, छात्रवृत्ति नियमावली, शैक्षणिक योग्यता, छात्रावास की दूरी एवं अन्य निर्धार...