बरेली, अक्टूबर 12 -- Bareily News: एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय के छात्रावास में रविवार की शाम एक छात्रा को सांप ने डस लिया। सूचना पर छात्रावास के वार्डन व चीफ वार्डन समेत अन्य जिम्मेदार मौके पर पहुंचे। आनन-फानन में छात्रा को नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत खतरे से बाहर बताई गई। ‎ रविवार शाम करीबन सात बजे विश्वविद्यालय कैम्पस के मैत्री छात्रावास स्थित ओपन जिम में बीटेक प्रथम वर्ष की छात्रा अनु टहल रही थी। इस बीच सांप ने उसको डस लिया। दूसरे साथियों को इसकी खबर लगी तो तुरंत वार्डन आदि को सूचित किया गया। छात्रा को पीलीभीत बाईपास रोड स्थित नजदीक के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों ने हालात में सुधार व खतरे से बाहर बताया तो सभी ने राहत की सांस ली। चीफ प्रॉक्टर प्रो. रविंद्र सिंह, चीफ वार्डन प्रो. एके सिं...