बरेली, सितम्बर 25 -- Bareily News: फोटो07- राजपुर कला में चौपाल लगाकर सुनी गईं जनसमस्यायें राजपुर कलां। सेवा संकल्प अभियान के तहत लगाई गई चौपाल में नाली, जलभराव और आपसी भूमि विवाद की समस्याएं उठाई गईं।

चौपाल का आयोजन शुक्रवार को विकास खंड मझगवां के ग्राम राजपुर कलां के श्री चित्रगुप्त इंटर कॉलेज के प्रांगण में ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया। इस दौरान ग्रामीणों ने सड़क, जल जीवन मिशन, नाली और भूमि विवाद से जुड़ी कई प्रमुख समस्याओं को प्रमुखता से उठाया।

ग्रामीणों की समस्याएं ग्रामीण मुन्ने यादव ने बताया कि राजपुर कलां में बाजार से मुख्य सड़क को जोड़ने वाले रास्ते की समस्या लंबे समय से बनी हुई है। इस संबंध में कई बार शिकायतें की, लेकिन अब तक कोई समाधान नहीं हो सका। गौंटिया मजरा के राजवीर सिंह ने मुख्य मार्ग पर जलभराव, ग्रामीणों ने टंकी का निर्मा...