बरेली, जुलाई 22 -- Bareily News: चोरी हुई बाइक का तीन साल बाद दर्ज कराया मुकदमा शाही, संवाददाता। तीन वर्ष पूर्व शाही के गांव नारा फरीदापुर के ईंट भट्टे से बाइक चोरी हो गई थी। बाइक स्वामी ने मंगलवार को थाने में अज्ञात चोर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया।शीशगढ़ के रियाजुल हक ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है 11 अगस्त 2023 की सुबह गांव नारा फरीदापुर स्थित उनके ईंट भट्टे के बरामदे से उनकी बाइक चोरी हो गई थी। बाइक के कागज डिग्गी में रखे थे। किसी कारणवश वे थाने में सूचना नहीं दे सके। दिनांक 29मई 2026 को करीब 11:30 बजे दिन में उन्हें बाइक का चालान गोविन्दपुरम जिला गाजियाबाद में होने का मैसेज प्राप्त हुआ। यह भी पढ़ें- Ambedkar Nagar News: बाइक चोरी के 22 दिन बाद दर्ज हुआ मुकदमा, पुलिस ने शुरू की जांच इसके बाद वह बाइक की चोरी का मुकदमा दर्ज कराने थाने पह...