बरेली, सितम्बर 10 -- Bareily News: भोजीपुरा। पुलिस ने मंगलवार रात चोरी की एक बाइक के साथ एक आटोलिफ्टर को गिरफ्तार किया है। मौके से उसके दो साथी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गए।

गिरफ्तारी की जानकारी मंगलवार की रात भोजीपुरा के गांव भैरपुरा की ओर गश्त करते हुए एसआई तन्वेश कुमार,प्रणव मौर्य व दीपक कुमार अपने दो सिपाहियों के साथ जा रहे थे, तभी सूचना मिली कि भैरपुरा के पास तीन युवक एक पैशन प्रो मोटरसाइकिल को बेचने आए हैं। बाइक चोरी की प्रतीत हो रही है क्योंकि उनके पास कोई भी कागज नहीं हैं। सूचनापर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंच गई। पुलिस को देख दो युवक तो फरार हो गए। मौके पर मौजूद एक युवक को पुलिस ने पकड़ लिया। पकड़े युवक ने अपना नाम देव ठाकुर उर्फ सुल्तान निवासी धोपा मंदिर थाना कैंट बरेली बताया। देश ठाकुर ने पुलिस को बताया कि यह बाइक उसने धोपा मंदि...