बरेली, अगस्त 6 -- Bareily News: मीरगंज। चेहल्लुम पर नगर में ताजियों के जुलूस निकाले गए। ताजिया नगर की मुख्य रोड पर बैंडबाजे के साथ घूमे। जुलूस में लोग बड़ी संख्या में शामिल हुए। कस्बा में मेला लगा। मेला में दुकानों पर देर रात तक भीड़ रही। पैगानगरी, सिंधौली, नौसना आदि गांवों के ताजिया सिल्लापुर गांव में स्थित कर्बला में पहुंचे। कर्बला में लोगों ने मजार में चादरपोशी की। पुलिस की कड़ी निगरानी में जुलूस निकले। चौकी प्रभारी पंकज कुमार पुलिस के साथ नगर के मेला में डटे रहे। एसओ रवि कुमार कर्बला में मौजूद रहे। नगर में जुलूस शांति पूर्वक निकालने में अफसान खां, इल्यास अंसारी, नावेद खां, मुराद बेग, अंजुम वारसी, डा. नुसरत खां, जीशान अंसारी, जाहिद शेरी, फराज खां आदि ने सहयोग किया। यह भी पढ़ें- Ghazipur News: चेहल्लुम पर फुल्ली में निकला ताजिया जुलूस ब...