Bareily News: चेयरमैन ने जल संरक्षण का दिलाया संकल्प
बरेली, जुलाई 22 -- Bareily News: भूजल सप्ताह के तहत बुधवार को नगर पंचायत कार्यालय में जल संरक्षण एवं भूजल संवर्धन को लेकर शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में चेयरमैन कम्बर एजाज शानू और अधिशासी अधिकारी त्रिभुवन नारायण मिश्रा ने नगर पंचायत कर्मियों को जल संरक्षण की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि लगातार गिरते भूजल स्तर को रोकने के लिए केवल सरकारी प्रयास पर्याप्त नहीं हैं, बल्कि प्रत्येक नागरिक को अपनी जिम्मेदारी निभानी होगी। पानी का अनावश्यक दुरुपयोग रोककर और वर्षा जल संचयन जैसी आदतों को अपनाकर आने वाली पीढ़ियों के लिए जल संसाधनों को सुरक्षित रखा जा सकता है। उन्होंने दैनिक जीवन में सोच-समझकर जल का उपयोग करने और दूसरों को भी इसके प्रति जागरूक करने का आह्वान किया। यह भी पढ़ें- Meerut News: जल की बर्बादी रोकने, वर्षा जल संचयन को बढ़ा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.