Bareily News: चेतावनी पर बैकफुट पर सीएचओ, आयुष्मान आरोग्य मंदिरों के खुले ताले
बरेली, अक्टूबर 30 -- Bareily News: शासन की चेतावनी और कार्रवाई के अल्टीमेटम के बाद कम्युनिटी हेल्थ अफसर (सीएचओ) बैकफुट पर आ गए हैं। करीब दो सप्ताह से बंद पड़े आयुष्मान आरोग्य मंदिरों के ताले खुलने शुरू हो गए हैं। सीएचओ की हड़ताल के चलते जिले के 378 आयुष्मान आरोग्य मंदिरों पर स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित हो रही थीं। इस वजह से ग्रामीण क्षेत्रों के मरीजों को न तो सामान्य जांच की सुविधा मिल पा रही थी और न ही ई-संजीवनी के माध्यम से ऑनलाइन चिकित्सकीय परामर्श मिल रहा था। हिन्दुस्तान ने गुरुवार को केंद्रों पर ताले लटकने और मरीजों को हो रही परेशानी की खबर प्रकाशित की। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग ने कार्रवाई तेज कर दी है। सीएचओ की हड़ताल का असर ई-संजीवनी सेवा पर भी पड़ रहा था। आयुष्मान आरोग्य मंदिरों पर मरीजों की शुरुआती जांच करने के बाद सीएचओ उन्हें ऑनलाइन ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.