बरेली, अक्टूबर 31 -- Bareily News: चेकमेट प्रतियोगिता में शुक्रवार को जीआरएम और व्यास वर्ल्ड स्कूल ने ओवरऑल चैंपियनशिप अपने नाम की। वहीं विहान, आरव और दिव्याजोत अपनी-अपनी कैटेगरी के चैंपियन बने। इंडिपेंडेंट स्कूल्स एसोसिएशन के क्रीड़ा एवं सांस्कृतिक सप्ताह के तहत जीआरएम, नैनीताल रोड पर आयोजित दो दिवसीय अंतर विद्यालयी शतरंज प्रतियोगिता चेकमेट का समापन हुआ। इसमें सीबीएसई और आईसीएसई के 32 स्कूलों के 172 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। तीन वर्गों में खेले गए मुकाबलों के अंडर-11 में विहान सक्सेना प्रथम, अथर्व महाजन द्वितीय और जयन चक्रवर्ती तृतीय रहे। अंडर-14 में आरव प्रथम, मोहम्मद अर्सलान द्वितीय और ऋषित गोयल तृतीय रहे। अंडर-19 में दिव्याजोत गुंज्याल प्रथम, अश्मित वर्मा द्वितीय और प्रेक्षा तृतीय स्थान पर रहे। यह भी पढ़ें- Bareily News: 'चेकमेट' में...