बरेली, अक्टूबर 9 -- Bareily News: मीरगंज, सीएचसी में पीएचसी जाम में ड्यूटी करने को लेकर चिकित्सा अधीक्षक से फार्मसिस्ट की तीखी नोकझोंक हो गई। इससे हंगामा हो गया। हंगामा होने पर मौके पर पहुंचे स्टाफ ने मामला शांत कर दिया। एसीएमओ ने सीएचसी पहुंचकर मामले की जांच की। सीएचसी के चिकित्सा अधीक्षक ने संविदा कर्मियों की हड़ताल को देखते हुए सीएचसी में तैनात फार्मसिस्ट की गत दिनों जाम की पीएचसी में ड्यूटी लगाई थी। शुक्रवार को पीएचसी जाम में जाने को लेकर एक फार्मसिस्ट की चिकित्सा अधीक्षक से तीखी नोकझोंक हो गई। हंगामा देने पर स्टाफ मौके पर पहुंच गया। उन्होंने मामला शांत कराया। सूचना मिलने पर सीएमओ के निर्देश पर एसीएमओ अजय ने सीएचसी पहुंचकर मामले की जांच की। भाजपा नेता संतोष शर्मा एवं राजकुमारी चौहान ने सीएचसी पहुंचकर एसीएमओ के सामने दोनों पक्षों में ग...