बरेली, सितम्बर 19 -- Bareily News: भुता/फरीदपुर। नरगिस और राजा के बीच करीब चार साल से प्रेम संबंध थे। पूरे गांव में इसकी चर्चा थी और पप्पू इसका विरोध करता था। घटना से एक दिन पहले पप्पू ने अपनी पत्नी नरगिस को राजा के साथ आपत्तिजनक हालत में देखकर पिटाई की थी। इसके बाद ही नरगिस ने उसकी हत्या कराने का इरादा बना लिया। वारदात की रात उसने सभी बच्चे गांव में ही लगे मेले में भेज दिए और राजा को बुला लिया। सोते समय ही उसने पप्पू के पैर पकड़े और राजा ने गर्दन में प्लास्टिक की रस्सी कसकर हत्या कर दी। इंस्पेक्टर रविंद्र कुमार ने बताया कि पप्पू और नरगिस की शादी को करीब 20 साल हो चुके हैं। उनके छह बच्चे हैं, जिनमें सबसे बड़ा बेटा 16 साल का है। पप्पू दर्जी था और दिल्ली-हरियाणा आदि में शहरों काम करने के लिए जाता था। राजा बाइक मैकेनिक है और गांव में ही उसकी...