Bareily News: चार दिवसीय मजलिसों में शहजादी फातिमा जहरा की शहादत को किया याद
बरेली, नवम्बर 14 -- Bareily News: सेंथल। कस्बे के इमामबाड़ा खुर्द में इदारा-ए-करवाने जहरा के की ओर से आयोजित हुई चार दिवसीय मजलिस-ए-अजा-ए-फातमी का शनिवार को समापन को गया। इसमें देश के मशहूर शिया उलेमा और नौहाख्वानों ने शिरकतकर शहजादी फातिमा जहरा की शहादत का जिक्र किया। मजलिसों के दौरान अकीदतमंद गमगीन नजर आए और उनकी आंखें नम हो गईं। मजलिसों के अंतिम दिन विभिन्न अंजुमनों ने नौहाख्वानी कर माहौल को गमगीन कर दिया। मजलिसों में बड़ी संख्या में अकीदतमंद पहुंचे। लखनऊ से आए मशहूर शिया धर्मगुरु मौलाना अब्बास इरशाद नकवी ने मजलिस को खिताब करते हुए कहा कि दुख्तर-ए-रसूल शहजादी फातिमा जहरा का किरदार कयामत तक इंसानियत को सच्चाई, सब्र और हक का पैगाम देता रहेगा। इसमें शारिफ, इप्पू, डा. अकील जैदी, असद जैदी आदि लोग मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.