Bareily News: चारों जोन में बनेंगे बाल सहयोगी पार्क,शुरू होगा सर्वे
बरेली, अक्टूबर 23 -- चारों जोन में बच्चों के लिए पार्क और खेल स्थल Bareily News: शहर को बाल सहयोगी बनाने की दिशा में नगर निगम ने तैयारी शुरू कर दी है। इसके तहत शहर के चारों जोन में बच्चों के लिए विशेष पार्क और खेल स्थल विकसित करने की संभावनाएं तलाशी जा रही हैं। इन स्थानों पर बच्चों को खेलकूद,मनोरंजन और पठन-पाठन की बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने की योजना है। नगर निगम की टीम स्थलों का सर्वे करेगी। इसके बाद उपयुक्त जगहों का चयन कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। नगर निगम की योजना के तहत चारों जोन में एक-एक स्थान चिह्नित किया जाना है,जहां बच्चों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए सुविधाएं विकसित की जा सकें। इन पार्कों में खेलकूद के साथ मनोरंजन और पढ़ने-लिखने के लिए भी अनुकूल माहौल तैयार करने पर जोर रहेगा। नगर निगम सर्वे के दौरान उपलब्ध जमीन और सुविधाएं ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.