बरेली, नवम्बर 3 -- Bareily News: आठ दिन पहले ओवरहेड टैंक पर भतीजे की जगह पर चौकीदारी करने गए वृद्ध की हत्या का खुलासा कर पुलिस ने आरोपी को आला कत्ल समेत गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। चारपाई से उठाने की रंजिश में आरोपी ने कांता और डंडा से बुजुर्ग की हत्या की थी। ग्राम डप्टा निवासी आकाश दीक्षित ने का बड़ा भाई आशुतोष दीक्षित बल्लिया से नौरंगपुर जाने वाली सड़क किनारे बने ओवरहेड टैंक पर चौकीदार है। उसकी तबियत खराब होने पर 25 अक्तूबर की रात उनके चाचा 58 वर्षीय बलराम दीक्षित चौकीदारी को चले गए थे। इसी दौरान किसी व्यक्ति ने उनकी गला काटकर हत्या कर दी। इस मामले में अज्ञात के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। इस मामले में भमोरा पुलिस ने जांच के दौरान नौरंगपुर निवासी नशेड़ी हरिओम को संदिग्ध मानते हुए हिरासत में लेकर पूछताछ की लेकिन नशा ज्यादा होने...