Bareily News: चादर का जुलूस लेकर पैदल रवाना हुए अकीदतमंद
बरेली, अगस्त 8 -- Bareily News: हाफिजगंज। इश्क मोहब्बत आला हजरत की सदाओं के साथ अकीदतमंद पैदल चादर का जुलूस लेकर रवाना हो गए। अकीदतमंदों ने दरगाह आला हजरत पर चादर व गुलपोशी कर अमन चैन की दुआ मांगी। आला हज़रत के 108वें उर्स-ए-रज़वी के अवसर पर शुक्रवार को क्षेत्र के आसपास के गांव से अकीदतमंद चादर का जुलूस लेकर पैदल दरगाह आला हजरत पर चादरपोशी के लिए रवाना हुए। गांव से रवाना हुए चादर के जुलूस का बाईपास मार्ग पर जमीन रजा के निवास पर पहुंचने पर लोगों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया और उन्हें जलपान कराया गया।प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार के निर्देशन में पुलिस प्रशासन ने चाक-चौबंद सुरक्षा व्यवस्था के बीच चादर जुलूस को शांतिपूर्णढंग से रवाना कराया। इस दौरान कारी याकूब रजवी, मौलाना खुर्शीद मिस्वाही ने लोगों से आला हजरत के बताए रास्ते पर चलने का आवाहन ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.