बरेली, सितम्बर 19 -- Bareily News: काट के धौरेरा निवासी ध्रुव पीलीभीत से लौट रहे थे घर पितांबरपुर रेलवे स्टेशन पर ट्रेन व प्लेटफॉर्म के बीच फंसा युवकफरीदपुर, संवाददाता। चलती ट्रेन में चढ़ते समय युवक का पैर फिसल गया। युवक ट्रेन और प्लेटफॉर्म के बीच फंस गया। ट्रेन रुकवा कर युवक को निकाला गया। हादसे में युवक का एक पैर और हाथ कट गया। युवक को सीएचसी से हायर सेंटर रेफर किया गया है।काट के धौरेरा निवासी ध्रुव (28वर्ष) अपने दोस्त नरेंद्र के साथ पीलीभीत रिश्तेदारी में गए थे। शनिवार को ध्रुव बरेली बनारस ट्रेन से वापस अपने घर लौट रहे थे। पितांबरपुर रेलवे स्टेशन पर ट्रेन पहुंची। इसके बाद ध्रुव पानी लेने के लिए उतर गए। पानी की टंकी पर यात्रियों की लाइन लगी थी। इस वजह से पानी लेने में देर हो गई। पानी लेते समय अचानक ट्रेन चल दो तो उन्होंने प्लेटफार्म पर ...