बरेली, जुलाई 30 -- Bareily News: बरेली कॉलेज के जंतु विज्ञान विभाग में पीजी फोरम के तत्वावधान में बुधवार को एक विशेष समारोह का आयोजन किया गया। इसमें परास्नातक द्वितीय सेमेस्टर के छात्र-छात्राओं ने चतुर्थ सेमेस्टर के विद्यार्थियों के लिए विदाई समारोह आयोजित किया। कार्यक्रम के दौरान कॉलेज के प्राचार्य प्रो. ओपी राय ने पीजी फोरम के अंतर्गत गत वर्ष आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं में सफल रहे मेधावी छात्र-छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। समारोह में पीजी फोरम के डायरेक्टर डॉ. संदीप कुमार रघुवंशी ने वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत करते हुए वर्ष भर आयोजित कार्यक्रमों व उपलब्धियों की जानकारी दी। वनस्पति विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. आलोक खरे, पर्यावरण विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. जसपाल सिंह, बायोटेक विभाग की विभागाध्यक्ष ...