Bareily News: चतुर्थ मेजर ध्यानचंद ब्लाक स्तरीय खेल स्पर्धा हुई
बरेली, अक्टूबर 17 -- Bareily News: मीरगंज, खेल जगत फाउंडेशन बरेली जिले 15 ब्लॉकों में चतुर्थ मेजर ध्यानचंद खेल स्पर्धा करा रहा है। शनिवार को मीरगंज के कमला देवी मेमोरियल इंटर कालेज हुरहुरी में ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिता हुईं। प्रतियोगिता में बालक एवं बालिका वर्ग के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। खोखो,कबड्डी, वॉलीवॉल, दौड़, रस्साकशी एवं शतरंज आदि स्पर्धाएं हुईं। मुख्य अतिथि विधायक डीसी वर्मा एवं एसडीएम निधि शुक्ला ने विजयी खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। मेजवान कालेज के प्रबंधक प्रेमपाल गंगवार ने अतिथियों का स्वागत किया। खेल जगत फाउंडेशन के रतन कुमार गुप्ता ने बताया उत्तर प्रदेश के 75 जनपदों में मेजर ध्यानचंद खेल स्पर्धा संपन्न हो चुकी हैं। बरेली के सभी 15 ब्लॉकों में खेल स्पर्धाएं कराई जा रही हैं। डॉ. सौरभ कुमार अग्रवाल, प्रधानाचार्य असलम अंसारी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.