Bareily News: घूरा डालने को लेकर मारपीट, पांच पर रिपोर्ट
बरेली, सितम्बर 12 -- Bareily News: रामनगर। गांव दो पक्षों में घूरा डालने को लेकर मारपीट हो गई, जिसमें एक व्यक्ति को गम्भीर चोट लगी है। पुलिस ने इस मामले में पांच लोगों पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। रामनगर के अनिल ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि शुक्रवार को उसके पिता रूपराम गांव के बाहर अपना घूरा देखने गए थे। गांव के ही लोग अपना गोबर उनके घूरे से सटाकर डाल रहे थे। पिता ने विरोध किया तो दूसरे पक्ष के लोगों ने गालियां दी। गाली देने से मना किया तो पीटने लगे, जिससे उनके पिता के सिर व हाथ में गंभीर चोटें आई। पिता ने शोर मचाया तो मौके पर गांव के अन्य लोग पहुंच गए तो दबंग जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। पुलिस ने घायल को मेडिकल को भेज कर पांच लोगों करूपाल, अवनेश, विनोद, धीरेन्द्र, बृजेश पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हिंद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.