Bareily News: घर से 10 हजार रुपये सोने की अंगूठियां चोरी
बरेली, अक्टूबर 29 -- Bareily News: बरेली।कैंट थाना क्षेत्र के गांव कांधरपुर के सद्भावना कॉलोनी में चोरों ने बंद मकान का ताला तोड़कर नकदी और गहने चोरी कर लिये। मकान मालिक नरेंद्र कुमार ने पुलिस को बताया कि 25 अक्तूबर की रात वह परिवार के साथ फरीदपुर स्थित गांव गए थे। तभी चोर खिड़की तोड़कर घर में घुसे। 10 हजार रुपये और सोने की दो अंगूठियां ले गये। कैंट पुलिस ने नरेंद्र की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.