बरेली, अक्टूबर 27 -- Bareily News: फरीदपुर, संवाददाता। घर से लापता बुजुर्ग का कंकाल एक महीने बाद पानी से भरे खेत में पड़ा मिला। कंकाल में लिपटे कपड़ों से परिजनों ने पहचान की। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत के कारणों का खुलासा नहीं हुआ। कंकाल का सैंपल डीएनए के लिए भेजा गया है। फरीदपुर के कुरमरी गांव के 70 वर्षीय चेतराम 26 सितंबर को बारिश के दौरान घर से निकले। इसी दौरान वह लापता हो गए। परिजनों ने फरीदपुर थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई। पुलिस ने खोजने की कोशिश कर रही थी। मंगलवार को किसान गांव से कुछ दूरी पर स्थित खेत में धान काटने के लिए गए। उन्होंने खेत में कंकाल पड़ा देखा। किसानों ने गांव के अन्य लोगों को सूचना दी। इसके बाद तमाम लोग मौके पर पहुंच गए। चेतराम के परिजनों ने कपड़ों से शिनाख्त की। शव पूरी तरह से कंकाल में तब्दील हो चुका था। उन्होंने ...