Bareily News: घर से पशु चराने निकला बुजुर्ग रामगंगा में डूबा
बरेली, अगस्त 25 -- Bareily News: फतेहगंज पश्चिमी, संवाददाता। क्षेत्र के पिथूपुरा गांव में जानवर चरा रहे बुजुर्ग रामगंगा में डूब गए। मंगलवार की सुबह उनका शव नदी में उतराता मिला। पिथूपुरा निवासी चेतराम (70) सोमवार की सुबह घर से पशुओं को चराने के लिए रामगंगा किनारे गए। शाम को सारे पशु घर लौट कर आ गए, लेकिन चेतराम घर नहीं पहुंचे। चिंतित पुत्र कुंवरसेन और गोविंद राम ने ग्रामीणों के साथ मिलकर उन्हें जंगल और क्षेत्र में रात में करीब 12.00 बजे तक तलाश किया। लेकिन कुछ भी पता नहीं चला। मंगलवार की सुबह परिजन और ग्रामीण उनको तलाश करते हुए रामगंगा की छाड़ की ओर पहुंचे। नदी में चेतराम का शव पानी में उतरा रहा था। ग्रामीणों ने शव नदी से निकाला। प्रधान कमल गंगवार ने घटना की सूचना क्षेत्रीय लेखपाल को दी। लेखपाल गौरव शर्मा मौके पर पहुंच गए। परिजनों ने शव का...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.