बरेली, जुलाई 2 -- Bareily News: फतेहगंज पूर्वी। थाना क्षेत्र के ग्राम जिगनिया सादिक अली में गुरुवार को राम किशोर के घर में अचानक आग लग गई।आग की लपटें देखते ही देखते पूरे घर में फैल गईं, जिससे घर में रखा लगभग सारा सामान जलकर राख हो गया। खेती में उपयोग होने वाला इंजन सहित अन्य घरेलू सामान भी आग की चपेट में आकर नष्ट हो गया।आग लगने की सूचना पर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। गनीमत रही कि इस हादसे में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। हालांकि, पीड़ित परिवार को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...