बरेली, सितम्बर 27 -- Bareily News: बरेली। बारादरी पुलिस ने घर में स्मैक बना रहे तस्कर को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। मौके से 265 ग्राम स्मैक, बनाने के उपकरण और कैमिकल बरामद हुआ है। बारादरी पुलिस ने पशुपति विहार कॉलोनी में दबिश देकर जर्रार हुसैन के मकान से बदायूं में थाना अलापुर के कस्बा ककराला निवासी शाहरुख खान को गिरफ्तार किया है। मौके से 265 ग्राम स्मैक, बनाने के उपकरण और कैमिकल बरामद हुआ है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि बताया कि बदायूं में जेल से छूटने के बाद वह पशुपति विहार में रहकर स्मैक बनाकर बेचता था। उसके खिलाफ बरेली और बदायूं में एनडीपीएस समेत चार मुकदमे दर्ज हैं। यह भी पढ़ें- Haridwar News: 11 ग्राम स्मैक के साथ अमजद उर्फ बिहारी गिरफ्तार

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...