बरेली, जुलाई 31 -- Bareily News: नवाबगंज। सावन माह में घर में मुर्गे का मांस बेंचने की सूचना पर पुलिस ने ग्रामीण के घर छापेमारी की तो पुलिस को वहां मुर्गे मिले। पुलिस उसे थाने लाई। बाद में हिदायत देकर छोड़ दिया।सावन माह को देखते हुए मांस की बिक्री पर रोक लगा दी गयी है। गुरुवार को पुलिस को सूचना मिली कि कुंडरा गांव कसा युवक घर से मुर्गे काटकर मीट बेच रहा है। पुलिस ने छापेमारी की तो घर में जिंदा मुर्गे मिले। पुलिस युवक को थाने लाई। उसने पुलिस को बताया कि उसके चाचा की मुर्गे के मीट की दुकान है, जिसे सावन के चलते प्रशासन के निर्देश पर बंद कर दिया गया है। दुकान में बचे मुर्गों को वह घर ले आया था और उनकी बिक्री नहीं कर रहा था। जिसपर पुलिस ने उसे हिदायत देकर छोड़ दिया।कोतवाल अरुण कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि युवक के घर में जिंदा मुर्गे मिले थे। उस...