Bareily News: घर में घुसे युवक को पकड़ा
बरेली, सितम्बर 7 -- Bareily News: फतेहगंज पूर्वी, संवाददाता। रामगंगा की कटरी के मानपुर त्रिलोक के पिंटू यादव का आरोप है कि गांव के ही गौरेश मौर्य से पुरानी रंजिश के चल रही है। रविवार की रात्रि गौरेश मौर्य का दामाद अंकुर निवासी गांव अघोरी थाना दातागंज घर में रात्रि के 11:00 बजे के समय अचानक घुस आया आहट होने पर उसके भाई अशोक और परिवार के लोगों ने युवक को पकड़ लिया। उसे पुलिस को सुपुर्द कर दिया। युवक की तहरीर पर पुलिस ने घर में घुसकर घटना को अंजाम देने की योजना बनाने वाले युवक अंकुर के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.