Bareily News: घर में घुसकर महिला से मारपीट, तीन पर रिपोर्ट
बरेली, सितम्बर 2 -- Bareily News: बरेली। इज्जतनगर के गांव तुलाशेरपुर निवासी राजकुमार ने पुत्र वधू से मारपीट के मामले में पड़ोसी सुनील, शिवांग और वरुण के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। राजकुमार ने पुलिस को बताया, आरोपी सुनील, शिवांग और वरुण उनके पड़ोस में रहते हैं। आयेदिन गाली-गलौज करते हैं। मंगलवार को उनकी पत्नी ममता, बेटी कशिश और पुत्रवधू प्रियंका की आरोपियों से कहासुनी हुई थी। आरोपी उनके घर में घुस आये। पुत्रवधू के साथ हाथपाई की। घर आने पर वह और उनका बेटा सुनील से बातचीत करने गये तो आरोपियों ने गाली-गलौज किया और लाठी-डंडों से हमला करके घायल कर दिया। आसपास के लोग आ गये उन्होंने बीच बचाव कराया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.