बरेली, जुलाई 8 -- Bareily News: नवाबगंज। गाली गलौज का विरोध करने पर दबंगों ने ग्रामीण के घर में घुसकर उस पर और उसके बेटे पर चाकू से हमला कर दिया। हमले में दोनों घायल हो गए। घटना की रिपोर्ट थाना नवाबगंज में दर्ज करायी गई है।नवाबगंज के खिज़रपुर गांव में नवी हसन अपने परिवार के साथ रहते हैं। उनका आरोप है कि उनके बेटे मोहम्मद सलमान से गांव के ही नफीस खां, अतीख खां, अमन खां और शाहरुख खां आए दिन गाली-गलौज करते हैं। आरोप है कि सोमवार की शाम उन सभी ने सलमान से फिर गाली गलौज की। इसकी शिकायत करने जब नवी हसन आरोपियों के घर पहुंचे तो सभी उनसे गाली-गलौज कर मारपीट की। यह भी पढ़ें- Bareily News: घर में बंद कर मां-बेटे से मारपीट, छह लोगों पर मुकदमा दर्ज उनसे खुद को बचाकर वह अपने घर पहुंचे। उनके पीछे आरोपी भी लाठी-डंडे और चाकू लेकर उनके घर में घुस गए और नब...