Bareily News: घर बैठे काम का झांसा देकर ठगे 70 हजार
बरेली, अक्टूबर 14 -- Bareily News: घर बैठे पेंसिल पैकिंग के जरिये कमाई का झांसा देकर एक महिला से करीब 70 हजार रुपये की ठगी कर ली गई। इस मामले में थाना प्रेमनगर में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। गांधीनगर कॉलोनी में रहने वाली मंदीप कौर ने पुलिस को बताया कि 11 सितंबर को उन्होंने फेसबुक पर घर बैठे नटराज पेंसिल की पैकिंग करके कमाई करने का विज्ञापन देखा था। इस पर उन्होंने विज्ञापन में दिए गए नंबर पर संपर्क किया तो पंकज नाम के व्यक्ति से बात हुई और उसने काम के बदले हर महीने 30 हजार रुपये कमीशन मिलने का आश्वासन दिया। कहा कि सामान आपके पास पहुंच जाएगा और पैकिंग करके उन्हें भेज देना है। रकम उनके खाते में भेज दी जाएगी। अगले दिन डिलीवरी मैन की उनके पास कॉल आई और सामान डिलीवर करने के नाम पर कई बार में 69,500 रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर करा लिए। इसके बावजूद कोई स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.