बरेली, सितम्बर 21 -- Bareily News: फतेहगंज पश्चिमी। भिटौरा रेलवे फाटक पर पुल निर्माण और सड़क चौड़ीकरण के चलते बिजली के पुराने पोल हटाकर रोड के पास बने घरों से सटाकर लगाने का घर स्वामी ने विरोध कर दिया। इस बाबत उन्होंने एसडीओ को प्रार्थना पत्र देकर आबादी से दूर विद्युत लाइन लगाने की मांग की है। कुरतरा शाही रोड और बीएसएफ रोड के सामने रहने वाले लोगों ने नए बिजली पोल को लेकर हादसे की आशंका जताई है। कुरतरा निवासी प्रकाश शर्मा समेत ग्रामीणों ने बिजली विभाग के डिवीजन ऑफिसर को प्रार्थना पत्र देकर बताया नया बिजली पोल घर के पास लगा दिया है। इससे 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन घर की छत और बालकनी के पास से कम दूरी होने से हादसा की आशंका बनी हुई है। ग्रामीणों ने विभाग से जांच कराकर बिजली पोल को निर्धारित सुरक्षा दूरी पर लगवाने और हाईटेंशन लाइन को घरों...