Bareily News: घर का ताला खोलकर जेवरात चोरी
बरेली, सितम्बर 29 -- Bareily News: अभयपुर स्मार्ट सिटी में बंद मकान का ताला खोलकर चोरों ने सोने-चांदी के आभूषण चोरी कर लिए। इस मामले में थाना कैंट में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। बदायूं के दातागंज थाना क्षेत्र के गांव हाशिमपुर की रहने वाली रीना का अभयपुर स्मार्ट सिटी में मकान है। वह 16 सितंबर को मकान में ताला लगाकर अपने गांव चली गई थीं। 26 सितंबर को उनकी कामवाली ने फोन करके बताया कि घर का ताला खुला हुआ है। वह गांव से अभयपुर स्मार्ट सिटी स्थित अपने घर पहुंचीं तो सारा सामान अस्त-व्यस्त पड़ा था और घर में रखे सोने-चांदी के आभूषण चोरी हो चुके थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.